Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेजरीवाल पर बोले मांझी, निष्कलंक थे तो क्यो किया सात सम्मन का...

केजरीवाल पर बोले मांझी, निष्कलंक थे तो क्यो किया सात सम्मन का इंतजार

अयोध्या। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पत्रकारों के केजरीवाल से सम्बंधित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कानून अपना काम करता है। संवैधानिक इस्टीट्यूशन का अपना दायरा है। लोग जो कहते है। उनका जवाब हम देना चाहते है। अगर सचमुच में निष्कलंक है। तो सात बार सम्मन की प्रतीक्षा क्यों किए। तो सात बार में अपना डिफेंस नहीं ले सके। आठवां बार आए तो सम्मन को असंवैधानिक कहते है। यह नहीं चलेगा। कोर्ट का सहारा लिए है। उनका जो आदेश होगा देखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के बाहुबली नेता अशोक पाल की तरह लालू यादव ने शहाबुद्दीन को टिकट दिया था। प्रधानमंत्री के प्यार, प्रतिष्ठा व निष्ठा के चलते एनडीए में आए है। प्रधानमंत्री ने बेटे को एमएलसी बनाया। मंत्री बनाने के साथ तीन विभाग दिए। हम शबरी को मानते है। शबरी को भगवान राम ने दर्शन दिया था। बिहार में नरेन्द्र मोदी का करिश्मा चलेगा। नरेन्द्र मोदी अपने पहले के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व जवाहर लाल नेहरु से आगे निकल चुके है। वह शनिवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments