Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मालीपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मालीपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। आखिरकार उच्चाधिकारियों के दरवाजा खटखटाने के पश्चात मालीपुर पुलिस ने सप्ताह भर बाद विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।  मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता थाने का चक्कर लगाते लगाते थक गई और कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव की है । पीड़िता सबीरा ने  पुलिस को शिकायत करते हुए तहरीर दिया कि 26 जुलाई को समय लगभग 6:00 बजे शाम को अपने खेत की जुताई करने हेतु गई थी जहां पर मोहम्मद तालिब व मोहम्मद साजिद जो गांव की ही है पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगे। जिसका विरोध करने पर विपक्षियों ने अश्लील इशारा  करने लगे बाद विवाद बढ़ता देख मैं पास में ही अपने देवर के घर पहुंच गई जहां विपक्षी तालिब ,साजिद, अकबरी व यासमीन आ गई और जबरदस्ती मुझे मेरे देवर व मेरी पुत्री को लात घुसो से मारने पीटने लगे। मै जान बचाकर घर के अंदर घुस गई विपक्षीगण भी जबरदस्ती घर के अंदर घुसकर मुझे मारे पीटे जिससे गंभीर चोटे आई और गंदी-गंदी गालियां दिया। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये तब जाकर जान बची। गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में अपना इलाज करवाई विपक्षीगण मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पीड़िता ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई और हमारे पक्ष को गंभीर चोटे आई लेकिन मालीपुर पुलिस ने विपक्षियों की तरफ से पहले मुकदमा दर्ज कर लिया और मेरी सुनवाई नहीं की मैं मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने का चक्कर लगाती रही लेकिन मेरी एक भी नहीं सुनी गई तत् पश्चात मैंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई और उनके आदेश पर सीओ जलालपुर के निर्देश पर,3 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया जबकि विपक्षियों का 27 जुलाई को ही मुकदमा दर्ज कर लिया।  काफी मशक्कत के बाद मालीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments