Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार

अब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के पास तमसा नदी किनारे मिले शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 21 जून को मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर घाट से की, जहां आरोपी छिपा हुआ था।

विदित हो कि 15 जून को जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी अब्दुल रवीश का शव तमसा नदी किनारे मिला था। मृतक की पत्नी रेहाना बानो ने प्रारंभिक तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया था, लेकिन पुलिस जांच में वे आरोपी निर्दोष पाए गए।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त पांच नए आरोपियों को चिह्नित किया, जिनमें से चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। मुख्य आरोपी राजेश निवासी जगदीशपुर, थाना अखंड नगर, जनपद सुल्तानपुर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जैतपुर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

आखिरकार 21 जून को जैतपुर पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए राजेश को नेमपुर घाट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया। पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी, जिसका कारण मृतक के साथ पैसे का लेनदेन विवाद था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, बृजेश कुमार व सौरभ पटेल शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments