Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिन्द्रा थार को दिल्ली से चुराकर राजस्थान के नम्बर पर चला रहा...

महिन्द्रा थार को दिल्ली से चुराकर राजस्थान के नम्बर पर चला रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति ने महिन्द्रा थार जीप दिल्ली में चुरा लिया। इसमें वह राजस्थान का नम्बर डालकर चला रहा था। अयोध्या में पुलिस ने जब उसे पकड़कर कागजात की चेकिंग की तो सच्चाई सामने आ गयी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ की तरफ से दिल्ली से चुराई हुई एक काले रंग की महिन्द्रा थार जीप आ रही है जिसपर राजस्थान का नम्बर पड़ा हुआ है, इस सूचना पर रौनाही पुलिस टीम दिनकरपुर ओवरब्रिज के पास लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सघन चेकिंग के दौरान महिन्द्रा थार जीप व एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम चन्द्रशेखर शर्मा पुत्र स्व0 विश्वम्भर दयाल शर्मा निवासी शेड का मड गोपालगढ़ थाना मथुरा गेट जिला- भरतपुर राजस्थान बताया। गाड़ी का कागजात चेक करने पर नम्बर में भिन्नता मिली। गाड़ी रवि फोगाट पुत्र धरम सिंह निवासी 163 हुमायुपुर सफदरगंज इन्क्लेव एस.ओ. नई दिल्ली के नाम पंजीकृत पायी गयी। पुलिस ने जब आरोपी से पूछता की तो उसने बताया कि 7 फरवरी को इस गाड़ी को एनसीसी पार्क गेट के पास से थाना सफदरगंज इनक्लेव नई दिल्ली से चुराया था जिसका नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नं0 प्लेट व चेचिस नं0 भी बदल दिया था और फर्जी कागजात तैयार कर इसे बेचने के लिये ले जा रहा था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments