Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया महाराष्ट्र भवन के लिए आवंटित जमीन...

महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया महाराष्ट्र भवन के लिए आवंटित जमीन का किया अवलोकन


◆ दो माह के भीतर प्रारम्भ हो जाएगा महाराष्ट्र भवन का कार्य


◆ मंत्री के साथ 70 सदस्यीय डेलिगेशन ने प्रभु श्री रामलला के किए दर्शन पूजन


अयोध्या । अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविन्द्र चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि यहां ढाई एकड़ में महाराष्ट्र भवन का भक्त निवास बनेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर से 4 किलोमीटर दूर होगा। ये जगह एयरपोर्ट के भी करीब है। हमें अच्छी लोकेशन पर जगह प्राप्त हुई है। रविन्द्र चौहान ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ वार्ता की है। बताया कि अगले 2 महीने के अंदर यहां महाराष्ट्र भवन का कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश का हजारों सालों से बहुत ही गहरा रिश्ता बना हुआ है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमें आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। इसके साथ ही पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण में भी शामिल होने का अवसर मिला है। इससे पहले हमने रामलला के दर्शन किये हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरकार के द्वारा चिन्हित जमीन पर भवन बनाने के लिए राज्यों को आमंत्रित किया गया था। उसके अंतर्गत हम भी अयोध्या आए हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री 70 सदस्यीय डेलिगेशन के साथ श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम जन्मभूमि परिसर में महाराष्ट्र के मंत्री और मेहमानों का स्वागत किया। महाराष्ट्र के कई विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराष्ट्र से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments