◆ निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने किया यात्रा का नेतृत्व
◆ मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री रामकेश निषाद हुए शामिल
अयोध्या। महाराजा निषादराज जयंती के उपलक्ष में निषाद समाज के लोगों ने धूमधाम से महाराजा निषादराज की शोभायात्रा निकाली। निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में निषाद समाज के महिला और पुरुषों ने शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा नियावां चौराहे से निकलकर गुदड़ी बाज़ार, चौक, रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन डाकघर के पास निषाद भवन पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते निषाद समाज के लोग डीजे की धुनों पर नाचते नजर आए।




