Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासनबीम स्कूल की मृतक छात्रा के परिजनों से महापौर ने किया मुलाकात

सनबीम स्कूल की मृतक छात्रा के परिजनों से महापौर ने किया मुलाकात

अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सनबीम स्कूल में हुई हृदयविदारक घटना को लेकर छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महापौर की पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रही। इस दौरान छात्रा के माता पिता से घटना को लेकर काफी देर तक महापौर व उनकी पत्नी ने वार्ता की। मृतक छात्रा के माता पिता ने पूरी घटना विस्तार से बताने के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मृतक छात्रा को न्याय दिलाने में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। सरकार व पार्टी मृतक छात्रा के परिजनों के साथ है। इस घटना ने समाज के मन को झकझोर दिया है। घटना को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर मामले के जल्द खुलासे हेतु वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री व स्थानीय पार्षद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments