Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री राघवेंद्र भवन मंदिर के महंत बने महंत सरयू दास

श्री राघवेंद्र भवन मंदिर के महंत बने महंत सरयू दास

अयोध्या। अशर्फी भवन के पास श्री राघवेंद्र भवन मंदिर में महंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें विधि-विधान पूर्वक अयोध्या के संत महंतो ने महंत सरयू दास को राघवेंद्र भवन मंदिर का कंठी चादर देकर महंत नियुक्त किया। इस दौरान सभी ने उन को बधाई दी। वही नवागत महंत सरयू दास ने कहा कि 20 साल से मंदिर में भंडारे का आयोजन होता था। इस साल भी भंडारे का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में मुझे अयोध्या के संत महंतों ने कंठी चादर देकर मंदिर का महंत बनाया और मंदिर की जिम्मेदारी दी। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यों का पालन करूंगा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष साधु-संतों ने व श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।वही कहा कि श्रद्धालुओं से अपील करूंगा कि श्रद्धालुओं आये भगवान का दर्शन करें संतों की सेवा करें सरय् में आकर स्नान करें गौ सेवा करें। इस अवसर पर अयोध्या के संत महंत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments