Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर गुप्तारघाट पर होगी महाआरती

भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर गुप्तारघाट पर होगी महाआरती


◆ पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे का होगा आयोजन


अयोध्या। भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव 18 अप्रैल को गुप्तार घाट पर महाआरती का आयोजन होगा। जनपद में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के लिए संगठन के लोग जिले भर के समाज के लोगों से जनसंपर्क साध रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महाआरती के जरिए समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाएगा। 18 अप्रैल को शाम 5ः30 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति और आरती होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में सरयू तट को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जाएगा। आरती के उपरांत गुप्तारघाट पर आतिशबाजी भी होगी। उन्होंने सर्व समाज से आह्वान कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाली इस महाआरती में शामिल हों। आरती के उपरांत बृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

 कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संग्राम सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव,देश दीपक जौहरी, सुनील श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव पार्षद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव “विक्की “प्रशांत श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, आशीष श्रीवास्तव, लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments