Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजायरीनों को लेकर जा रही मैजिक पलटी,चालक सहित चार घायल

जायरीनों को लेकर जा रही मैजिक पलटी,चालक सहित चार घायल

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जायरीनों को दरगाह से घर पहुंचाने जा रही मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे बैठे दो चालक और दो जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस से नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना कोतवाली के सुरहुरपुर रोड बड़ागांव के पास घटित हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी मैजिक चालक मोनू व सरविंद दोनों भियांव स्थित दरगाह से मैजिक वाहन से जायरीनों को जौनपुर ले कर जा रहा था।जब मैजिक बड़ागांव कालेज के सामने पहुंचा तो अचानक सड़क पर कोई जानवर आ गया और मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया।मैजिक के पलटने से कई जायरीन चोटहिल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल वाहन चालक मोनू और सरहिंद जायरीन फिरोज निवासी कजगाव थाना जाफराबाद जौनपुर तथा इरसाद निवासी सिपाह जौनपुर को नगपुर अस्पताल भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल सैफुल्लाह अहमद ने बताया घटना की जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments