Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाफिया खान मुबारक की हरदोई जिला अस्पताल में बीमारी से मौत

माफिया खान मुबारक की हरदोई जिला अस्पताल में बीमारी से मौत

अंबेडकर नगर। पूर्वांचल में खौफ का पर्याय माफिया खान मुबारक की हरदोई जिला अस्पताल में बीमारी से मौत हो गई। बीते कई दिनों से खान मुबारक बीमार था। वह जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर सम्हार गांव का निवासी था। खान मुबारक के ऊपर तीन दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज था। खान मुबारक अंडरवार्ड डान जफर सुपारी का भाई था। मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मौत को लेकर जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक गैगेस्टर खानमुबारक निमोनिया से काफी दिनों से पीड़ित था। सोमवार को खानमुबारक की हालात खराब होने पर उसे हरदोई जेल से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खान मुबारक पर हत्या और अपहरण जैसे लगभग चौवालिस मुकदमे हैं दर्ज। खान मुबारक डी कम्पनी का शार्प शूटर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments