Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेयरमैन ने धूम धाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा व प्रधान मंत्री का...

चेयरमैन ने धूम धाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा व प्रधान मंत्री का जन्मदिन


बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र में सृष्टि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भी धूमधाम के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों में सत्यनारायण  भगवान की कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजन कर प्रसाद वितरण कर विश्वकर्मा भगवान की पूजा आराधना की वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा भगवान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष हवन पूजन करते हुए देश के प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपने कैम्प कार्यालय पर विश्व के शिल्पी विश्वकर्मा भगवान की पूजा आराधना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष हवन पूजन करते हुए उनके यशस्वी होने की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में बनाए जाने की शुरुआत डीवहरे बाबा देव  स्थान से करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान सभासद मायाराम,सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, सभासद लालमन, मोनू निषाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, जनार्दन, युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रतीक उपाध्याय,बूथ अध्यक्ष दिलीप निषाद, अजय कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments