Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बसखारी अंबेडकर नगर– अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में बसखारी स्थित फलाहारी महाराज आश्रम पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रवक्ता राम पलटन मिश्रा तथा जिला महासचिव वागीश मिश्रा ने किया। समारोह के उपरांत भगवान परशुराम की भव्य झांकी सजाकर डीजे और घोड़े के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार त्रिपाठी एवं योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि एक विचार है, और विचारशून्यता समाज और राष्ट्र के लिए घातक होती है। भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थवश कुछ ताकतें समाज को ब्राह्मणों से अलग करने का प्रयास करती रही हैं, लेकिन विचारविहीन समाज का पतन निश्चित है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राम पलटन मिश्रा ने समाज से एकजुट होकर सर्वसमाज का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। शोभायात्रा फलाहारी महाराज की कुटी से प्रारंभ होकर पश्चिमी चौराहा, मुख्य बाजार, पूर्वी चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए पुनः आश्रम पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान परशुराम के झंडे, बैनर और नारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, डॉ. अजय चतुर्वेदी, प्रदीप पांडे, आत्माराम तिवारी, अजय पांडे, संजय पांडे, बलराम मिश्रा, अनिल तिवारी, पप्पू दुबे, विनोद तिवारी, सर्वेश पांडे, प्रधान राजेश मिश्रा, के. सी. सिंह, परशुराम सेवा जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नन्हे चौबे, आचार्य मंटू तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, राहुल पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments