Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंचायत भवन में लटका ताला, भटकने को मजबूर हैं जरूरत मंद

पंचायत भवन में लटका ताला, भटकने को मजबूर हैं जरूरत मंद


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के जहागीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनपुरा में स्थित पंचायत भवन में आए दिन ताला लटकता रहता है। शासन स्तर के निर्देश के बाद जहां जोर-शोर से आयुष्मान कार्ड बन रहा है। वहीं पर जहांगीरगंज विकासखंड के  ग्राम पंचायत बभनपुरा में स्थित पंचायत भवन पर ताला लटकता हुआ पाया गया। मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीरा राय अकेली बैठी हुई पाई गई। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारा काम था हम आ गए कोई और नहीं है सफाई कर्मी आए थे झाड़ू लगा कर चले गए। पंचायत भवन पर नागेंद्र मिश्रा, सूरज मिश्रा, गिरीश राय निवासी सेमरा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के लिए लगभग दो हफ्तों से दौड़ रहे हैं लेकिन यहां पर पंचायत सहायक को तो छोड़िए कोई यह बताने वाला भी नहीं मिलता है कि बनेगा कि नहीं बनेगा कब बनेगा। वहां के निवासियों ने बताया कि पंचायत सहायक का चेहरा भी हम लोगों ने नहीं देखा है। इस विषय में खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल नाट रीचेबल बता रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments