Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलभराव के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, रामपथ पर लगाया जाम

जलभराव के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, रामपथ पर लगाया जाम


◆ रामपथ का निर्माण करने वाली संस्था पर नाले को बंद करने का लगाया आरोप


◆ सीओ सिटी ने वार्ता करके खुलावाया जाम, समस्या से जल्द निजात दिलाने का प्रशासन ने दिया आश्वासन


अयोध्या। छह महीने से कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी अवधपुरी कालोनी फेज-3 में जलभराव की समस्या का समाधान न मिलने पर स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये। मोहल्ले वालों ने रामपथ पर जाम लगा दिया। रामपथ का निर्माण करने वाली संस्था पर मोहल्ले की जलनिकासी के लिए बने नाले को बंद करने का आरोप स्थानीय लोगो ने लगाया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिल सिंह ने बताया कि रामपथ का निर्माण करने वाली संस्था ने नाले को कहीं ब्रेक कर दिया। जिससे यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। कई बार अधिकारियों से मिलने व शिकायती पत्र देने के बाद भी जब समस्या का कोई समाधान नहीं निकला तो रामपथ पर प्रदर्शन किया गया। मामले में सीओ सिटी ने प्रशासन से इस सम्बंध वार्ता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिसके बाद मोहल्ले वालों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिलने पहुंचा। एडीएम सिटी ने वार्ता के दौरान समस्या का जल्द समाधान देने का आश्वासन दिया। विभागीय जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। प्रधान प्रतिनिधि नौसाद अंसारी ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। जिसे अस्वीकार कर दिया गया। जिससे आचार संहिता से पहले इसका टेंडर नहीं हो सका। जिससे नाराज मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments