Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीह स्थान के करीब मांस का टुकड़ा मिलने से स्थानीय लोग आक्रोशित

डीह स्थान के करीब मांस का टुकड़ा मिलने से स्थानीय लोग आक्रोशित


◆ पुलिस ने साफ सफाई कराकर लोगों कराया शांत


बसखारी अंबेडकरनगर। डीह स्थान के करीब मांस का टुकड़ा मिलने की खबर पाकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने आक्रोश प्रकट करना शुरू कर दिया। हालांकि डीह स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर मांस मछली की खरीद बिक्री होने के कारण किसी पंछी द्वारा इस मांस के टुकड़े को वहां पर गिरा दिये जाने की शंका जताई जा रही है। मामला शनिवार का बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कौडाही बाजार का बताया जा रहा है। जहां पर स्थित एक डीह स्थान के करीब   मिले मांस के टुकड़े को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उक्त स्थान की साफ सफाई करते हुए आक्रोशित लोगों को किसी तरीके शांत कराया। सफाई करने के बाद स्थानीय लोग तो शांत हो गए। लेकिन वो देवस्थान के करीब लगने वाले मांस मछली की मंडी को वहां से हटाने की मांग करने लगे। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वहां मिला मांस का टुकड़ा मछली का था जिसकी साफ सफाई करा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments