Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाहित्य सेवी सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र

साहित्य सेवी सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र

अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानप्राप्त और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के माध्यमिक संवर्ग के अयोध्यामण्डल अध्यक्ष साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र को कोटा,राजस्थान स्थित संगम अकादमी द्वारा साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किये जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

  ज्ञातव्य है कि जिले के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर के वरिष्ठ शिक्षक उदयराज मिश्र के अबतक 23 साझा काव्यसंग्रह सहित देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 3500 से अधिक स्तम्भ व लेख प्रकाशित हो चुके हैं।इसके अतिरिक्त कोविड काल में भी आकाशवाणी व दूरदर्शन से ऑनलाइन शिक्षण हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त श्री मिश्र का चयन किया गया था तथा वर्ष 2020 में ही उन्हें बेहतरीन शिक्षण शैली हेतु केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

   इस बाबत प्राप्त जानकारी के मुताबिक साहित्य सेवी सम्मान उक्त श्री मिश्र को उनकी नवीनतम प्रकाशित पुस्तक प्रेम की बात में उल्लेखनीय योगदान हेतु अकादमी द्वारा प्रदान किया गया है।जिसपर प्रधानाचार्य कप्तान सिंह,उमेशकुमार पांडेय,उपेंद्र कुमार तिवारी,शिवकुमार मिश्र,रविन्द्र शुक्ला, सतीश पांडेय सहित अनेक शिक्षाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments