Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश के विकास में एलआईसी का बड़ा योगदानः शाखा प्रबंधक

देश के विकास में एलआईसी का बड़ा योगदानः शाखा प्रबंधक


मिल्कीपुर, अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम अयोध्या शाखा की सेटेलाइट ब्रांच कुमारगंज में गुरुवार को अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मण्डल के विपणन प्रबंधक एसपी गुप्ता, अयोध्या ब्रांच के प्रबंधक डा. श्रीपति वर्मा, सेटेलाइट ब्रांच मैनेजर विनीत मधेशिया द्वारा क्षेत्रीय अभिकर्ताओं को बीमा संबंधित तमाम जानकारियां दी गई। शाखा प्रबंधक विनीत मधेशिया ने बताया कि देश के विकास में एलआईसी का बड़ा योगदान है, गुरुवार को क्षेत्र के  अभिकर्ताओं के साथ 10 नई पॉलिसीयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पॉलिसी खरीदने वाले उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया करवाने के बारे में भी उन्हे प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने आगे बताया कि कुछ अभिकर्ताओं के द्वारा अच्छा कार्य किया गया था जिन्हें फूल की माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम के मौके पर ब्रांच के एएओ अरविन्द तिवारी, देवेंद्र कुमार शर्मा, कर्मचारी अरविन्द पाण्डेय, कमलेश कुमार सहित अन्य अभिकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments