Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की...

जलालपुर में लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

जलालपुर अम्बेडकरनगर। तहसील जलालपुर अंतर्गत बड़ागांव के हल्का लेखपाल अरुण यादव को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को बसखारी थाना ले जाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बसिया गांव की निवासी इंदुमती पत्नी रामधीरज ने आरोप लगाया था कि ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध निर्माण को वैध दिखाने के एवज में लेखपाल अरुण यादव ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। महिला ने इसकी सूचना एंटी करप्शन विभाग को दे दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को दोपहर बाद तहसील मुख्यालय के गेट के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में जब महिला ने लेखपाल को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये सौंपने का प्रयास किया, तभी घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बसखारी थाना ले जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की पुष्टि उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने भी की है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने एंटी करप्शन टीम की तत्परता की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments