Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील सभागार में विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें तहसील के अधिकारियों समेत विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, आशा बहू और आंगनवाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिला जज कमलेश कुमार मौर्य ने किया । इससे पूर्व उपजिलाधिकारी हरि शंकर लाल की अगुवाई में सीओ, तहसील दार समेत अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए अपर जिला जज ने महिला अधिकारों और महिला समानता के मुद्दे पर विधिक संरक्षण को लेकर जानकारी दी। उपस्थित छात्राओं को बिल्कुल भी पुरुषों से कमतर ना होने की बात कहते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी साथ ही यह कहा कि कानून और पूरा सिस्टम उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला चिकित्सक डॉ रमा वर्मा ने महिलाओं की माहवारी ,रक्तस्राव, कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरूक किया और समय पर इलाज की महत्ता को बताते हुए स्वस्थ जीवन की अवधारणा के बारे में जानकारी दी।

शिविर को उप जिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने सम्बोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षण केंद्र कुटियवा बेवाना की पुष्पा पाल ने किया। इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी समेत तहसील प्रशासन के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments