Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहिन्दी दिवस के अवसर पर अवध विवि में व्याख्यान आयोजित

हिन्दी दिवस के अवसर पर अवध विवि में व्याख्यान आयोजित

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय हिंदी भाषा एवम प्रयोजनमूलक विभाग में हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गणपत सहाय पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर, विभागाध्यक्ष प्रो0 नीलम तिवारी ने कहा किसी भी राष्ट्र को सशक्त बनाना हो तो वहां की राष्ट्र भाषा का सशक्त होना जरूरी है। हिंदी हमारे देश की संस्कृति और संस्कार का प्रतिनिधित्व करती है। हिंदी सरल, सहज सुगम होने के साथ साथ सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांधती है । जिस देश का राष्ट्र पशु, राष्ट्र पक्षी, राष्ट्र फल है परंतु उस देश की राष्ट्र भाषा नही है यदि हम हिंदी में अन्य बोलियों को समाहित करते है तो हिंदी भी राष्ट्र भाषा का रूप ले लेती है।

    हिंदी भाषा के समन्वयक डॉ सुरेंद्र मिश्र ने हिंदी भाषा के गौरव एवम सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन छात्र दिग्विजय एवं आकाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर हिंदी भाषा की सहायक आचार्य डॉ सुमन लाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रत्याशा मिश्र, डॉ स्वाति सिंह, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी डॉ सरिता एवम आनंद, छात्र सलिल, पूजा, श्रेय, काजल, शुभम श्रीकांत, शिवानी आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments