Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्वविद्यालय में हुआ सोशल मीडिया और हमारी युवा पीढ़ी विषय पर व्याख्यान

विश्वविद्यालय में हुआ सोशल मीडिया और हमारी युवा पीढ़ी विषय पर व्याख्यान

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आवासीय परिसर में संचालित समाजशास्त्र विभाग में ‘‘सोशल मीडिया और हमारी युवा पीढ़ी‘‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजा मोहन गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, अयोध्या के समाजशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूनम शुक्ला रहीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म है जो समाज में एक दूसरे को जोड़ने के लिए बनाया गया है। आज की युवा पीढ़ी इसका इस्तेमाल फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर लाइक, कमेंट, शेयर करने के लिए कर रहा है, जिसके कारण वह अनिद्रा आत्महत्या, चिंता आदि का शिकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इतने मित्र होते हुए भी वास्तविक दुनिया में मित्रता की मंदी चल रही है। आज की पीढ़ी को जेनजी पीढ़ी कहा जाता है, जिसे पहले की तुलना में ज्यादा सुख सुविधा मिल रही है परंतु इसी से सबसे ज्यादा मानसिक पीड़ा भी मिल रही है।
कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक प्रो0 अनूप कुमार ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं से परिचित कराया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र की शिक्षिका डॉ. प्रतिभा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसी दौरान विभाग के समन्वयक ने मुख्य वक्ता का स्वागत रामचरितमानस भेंटकर किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आशुकरी यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ .श्याम बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. सरिता पाठक, श्रीमती विनीता पटेल, श्रीमती शालिनी पांडे, रत्नेश यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments