Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउतर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त जंगल राज कायम है -अजय राय

उतर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त जंगल राज कायम है -अजय राय


◆ लखनऊ के मलिहाबाद की घटना में मृतका के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


सोहावल, अयोध्या। लखनऊ के मलिहाबाद में हुई महिला की हत्या को लेकर अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने उसके रौनाही थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति तथा अन्य परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग किया।

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय ने कहा कि गरीब परिवार की महिला अपने पति का हाथ बटाने के लिए बनारस की एक कंपनी में तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए रविवार निकली थी। मंगलवार को तीन बजे ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह बस से वापस लखनऊ के लिए निकली थी। लखनऊ पहुंचने पर रात में महिला के साथ बलात्कार कर हत्या की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है। यूपी में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जंगल राज कायम है। यहां तक की प्रदेश में अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं है। उनके ऊपर भी हमले हो रहे है। बिना नंबर के लखनऊ राजधानी में खुलेआम वाहन चल रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कोइ कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में बिना नंबर के तीस किलों मीटर तक वाहन मलिहाबाद तक चला गया। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मुख्यमंत्री अयोध्या में पांच घंटे रहे। जबकि विधायक तक पीड़ित के घर पर अब तक नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या जिले में जहां भी इस तरह की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहे और पीड़ित परिवार की आवाज  को भी दबने नहीं दिया जाएगा। अगर अपराधियों पर तत्काल गिरफ्तारी के साथ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो  कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस दौरान मृतका के पति को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने चेक के माध्यम से 11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल प्रसाद रावत,जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गौतम, राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, महेश वर्मा, अशोक कनौजिया, जितेंद्र पांडे, लाल मोहम्मद ,राजकुमार पांडेय,शीतल पाठक, लाल मोहम्मद, अनिल तिवारी, आशीष यादव, राकेश तिवारी, महताब आलम, समाजसेवी प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments