Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआईईटी के विभिन्न ब्रान्चों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि...

आईईटी के विभिन्न ब्रान्चों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के यूजी एवं पीजी के विभिन्न ब्रान्चों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेगदन मांगे गए है। इसमें छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण 10 जून तक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 15 जून तक शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आईईटी के विभिन्न ब्रान्चों में जेई मेन्स/सीयूईटी के रैक से सबसे पहले प्रवेश दिया जायेगा। इसके उपरांत रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश होगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने आईईटी के बीटेक एवं एमटेक के विभिन्न ब्रान्चों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। जिसमें सबसे पहले छात्र-छात्राओं को प्रवेश जेई मेन्स/सीयूईटी के रैक से किया जायेगा। उसके बाद रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश काउंसिल के माध्यम से होगा। विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान के विभिन्न कोर्सो में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व ईसीई कोर्स के साथ एमटेक कोर्स में कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments