अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष होने वाला दीपोत्सव 2025 पहले से अधिक भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप लेने जा रहा है। राम की पैड़ी पर जगमगाते लेजरशो, पुराने सरयू पुल पर शानदार आतिशबाजी और लाखों दीपों से सजी आरती को गिनीजबुकऑफवर्ल्डरिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारियां की जा रही हैं। इस महाआयोजन को दिव्य व अविस्मरणीय बनाने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सम्भागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दीपोत्सवकोविश्वस्तरीयस्वरूपदेनेकेनिर्देश
मंडलायुक्त ने बैठक में कहा कि दीपोत्सव 2025 को न केवल प्रदेश बल्कि विश्व स्तर पर आकर्षक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित दायित्वों को समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि 30 सितम्बरतकसभीनिर्माणकार्यपूरेकरकार्यक्रमस्थलोंसेनिर्माणसामग्रीहटादीजाए।
उन्होंने कहा कि मेला परिसर में पर्याप्तसफाईव्यवस्था, मोबाइलटॉयलेटऔरसमर्पितसफाईटीम तैनात होनी चाहिए। साथ ही पर्यटन विभाग और नगर निगम को रथ से जुड़े कार्य समय पर पूरे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गिनीजबुकरिकॉर्डऔरविशेषआकर्षण
मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में भी दीप प्रज्ज्वलन और आरती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से समन्वय स्थापित किया गया है। राम की पैड़ी पर होने वाले लेजर शो और सरयू पुल पर आतिशबाजी को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक एक अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकें।
सुरक्षाऔरयातायातकीमजबूतयोजना
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान ट्रैफिकप्लान, शोभायात्रामार्ग, साधु–संतोंकीआवाजाही, पार्किंगव्यवस्था सब पूर्व से तय हो और उसकी मॉक ड्रिल भी करा ली जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए बताया कि दीपोत्सव के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
घाटोंकासौंदर्यीकरणऔरपरिक्रमामेलेकीतैयारी
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि घाटोंकासौंदर्यीकरण, साफ–सफाईऔरमूलभूतसुविधाएं तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। साथ ही परिक्रमा मेले से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई और जिम्मेदार विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी अधिकारियों को उनके दायित्व स्पष्ट रूप से समझा दिए गए और साप्ताहिक समीक्षा की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव 2025 को इस तरह भव्य बनाया जाएगा कि यह आयोजन न केवल अयोध्या बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का गौरव बढ़ाएगा और दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेगा।