Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रशासन के दावों को भूमाफियाओं ने दिखाया ठेंगा, अतिक्रमण कर डलवा लिया...

प्रशासन के दावों को भूमाफियाओं ने दिखाया ठेंगा, अतिक्रमण कर डलवा लिया छत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रशासन के दावो को ठेगा दिखाते हुए भूमाफियाओं द्वारा लगातार अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रही है। जिसकी शिकायत भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने उपजिलाधिकारी से किया है। जलालपुर में तमसा नदी पर उर्दू बाजार और पश्चिम तरफ में  अतिक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है।अक्सर नदी के तट पर कब्जा करने का मामला आता रहता है।प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाये जाने के बाद भी भूमाफिया कब्जा करने से बाज नही आ रहे है । इसी के बाबत उपजिलाधिकारी से शिकायत की है।

बीते दिनों राजस्व टीम द्वारा नदी की सीमा में स्थाई निर्माण की शिकायत पर कार्य रुकवाने के बाद भी,उसी जगह अब छत की ढलाई हो जाने को लेकर सवाल उठाते हुए नगर उपाध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने तत्काल अतिक्रमण को रोके जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments