Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद कार्यालय पर बन रहे हैं लाखों भगवा ध्वज, जुड़वा शहरों को...

सांसद कार्यालय पर बन रहे हैं लाखों भगवा ध्वज, जुड़वा शहरों को भगवामय करने की तैयारी


◆ पांचों विधानसभाओं में पहुंच चुकी है ध्वजों की पहली खेप, मंगलवार को जाएगी दूसरी खेप


अयोध्या । सांसद लल्लू सिंह के द्वारा सहादतगंज चुंगी कार्यालय में लगातार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा ध्वज का निर्माण जारी है। लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में लाखों भगवा ध्वज की पहली खेप जा चुकी है। मंगलवार को ध्वज की दूसरी खेप जाएगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र को प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के दौरान भगवामय करने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के आम जनता में काफी उत्साह है। स्थानीय लोग अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए आतुर है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे लोकसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क करके उनके घरों में भगवान ध्वज लग रहे हैं। महानगर के सभी वार्डों में ध्वज लगाने का अभियान चल रहा है। राम पथ व अन्य अयोध्या को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष तौर पर भगवा ध्वज लगाया जा रहे हैं। जिससे रामनगरी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं के मन में भगवा अयोध्या की छवि जाए। घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई गई हैं। जो लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। अभियान को लेकर अपार जन समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर भगवा ध्वज कार्यकर्ताओं को सौंपे जा रहे हैं। 100 से अधिक कारीगरों द्वारा ध्वज लाठी में लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments