Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझटका मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में...

झटका मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के किनारे पशुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गौरा कमाल गांव निवासी आशाराम 48 वर्ष पुत्र राम जियावन ईंट भट्ठे पर खाना बनाने का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार की रात भी वह भट्ठे पर खाना बनाने के लिए गए थे। रास्ते में एक किसान ने छुट्टा पशुओं से बचाव के लिए खेत के किनारे झटका मशीन लगाई हुई थी। उसी से गुजरते समय आशाराम चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। पूरी रात वह खेत के किनारे पड़े रहे।

बुधवार सुबह ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों ने आशाराम को अचेत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


पांच बच्चों के पिता थे आशाराम


मृतक आशाराम पांच बच्चों के पिता थे, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी और इन दिनों ईंट भट्ठे पर खाना बनाकर गुजारा कर रहे थे। आशाराम की मौत से पूरे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना को लेकर गुस्सा भी देखा गया। ग्रामीण झटका मशीन लगाने वाले किसान को कोसते नजर आए। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments