Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकीर्तन और रामचरितमानस पाठ का हुआ आयोजन

कीर्तन और रामचरितमानस पाठ का हुआ आयोजन

अयोध्या। गांधी नगर कॉलोनी में माता का कीर्तन और रामचरितमानस पाठ महिलाओं द्वारा किया गया । समाज सेविका रत्ना जायसवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चैत्र की नवरात्रि में क्षेत्र की महिलाएँ नौ दिन का व्रत रखती है और इस बार मुख्यमंत्री की पहल से प्रेरित होकर हम सभी रामचरितमानस का पाठ कर रहे है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर बन रहा है उससे अयोध्या ही नही पूरे विश्व मे हर्ष का माहौल है। रामचरितमानस के पाठ से शरीर मे एक अलग प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो रामचरितमानस का पाठ करने की पहल की गई है उससे प्रभु राम के प्रति समूचे विश्व की आस्था और बढ़ेगी और उन्होंने जनता से अपील कि सभी लोग अपने घरों में रामायण रामचरितमानस का पाठ जरूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments