Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर में जगह जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

नगर में जगह जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर  में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।मकर संक्रांति के अवसर पर 14 तथा 15 जनवरी को दो दिनों तक विभिन्न स्थानों पर विविध आयोजन हुए।नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर श्री शीतला माता मठिया मंदिर मोहल्ला,घसियारी टोला के प्रांगण में कमेटी अध्यक्ष रविकांत जायसवाल गोलू के टीम द्वारा

द्वारा खिचड़ी भोज, कम्बल का वितरण समारोह आयोजन किया गया ।कार्यकम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र , पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, गुड्डन मिश्र, संरक्षक चंद्र लाल जायसवाल, बंटी मिश्र, विकाश निषाद समेत अन्य की उपस्थिति में जरूरतमंदों एवं गरीबों में कंबल वितरित किया गया  । संजीव मिश्र ने बताया कि सनातन संस्कृति के पर्वो में दान पुण्य के माध्यम से वंचित लोगों की सहायता का विधान बनाया गया है।गंगा स्नान करने व गरीबों को पीला भोजन खिचड़ी,मिष्ठान्न आदि का दान महत्वपूर्ण माना जाता है।

 वहीं सभासद अजीत निषाद समेत टीम द्वारा जरूरतमंद लोगो को ऊनी जैकेट प्रदान की गई। सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। बीते 6 वर्षों से लगातार मुफ्त भोजन की सेवा दे रहे भोजन घर के स्थापना दिवस पर यादव चौराहा पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण का आयोजन अध्यक्ष राजकुमार सोनी की अध्यक्षता में आशुतोष सिंह , इशहाक अंसारी समेत उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि,पुलिस महकमे के अधिकारी समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और अपनी सेवा दी।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से बेचन पांडे, चंदन मेहरोत्रा,आशाराम मौर्य,शीतल सोनी,डेविड गोरे, संजय वर्मा,देवेश मिश्र,मनोज मल्होत्रा,नृपेंद्र कुशवाहा , विजय कुमार,रोशन सोनकर,विक्की गौतम,श्रवण कुमार,अमित गुप्त, दुर्गेश अग्रहरि,सुजीत निषाद, सतनाम सिंह समेत आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments