Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखिचड़ी भोज एकता व संतुलन का प्रतीक-ओमकार गुप्ता

खिचड़ी भोज एकता व संतुलन का प्रतीक-ओमकार गुप्ता


◆ चेयरमैन के नेतृत्व में निकाली कलश शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, हजारों लोग खिचड़ी भोज में हुए शामिल


बसखारी अंबेडकर नगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में अखंड रामायण पाठ,वृहद कलश शोभायात्रा के साथ विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन डिवहारे बाबा देवस्थान दरगाह रसूलपुर में किया गया। चेयरमैन के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में जन सैलाब उमड पड़ा।बुधवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने पुरोहित की मौजूदगी में वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए अखंड रामायण पाठ की शुरुआत  की।अखंड रामायण समाप्ति के उपरांत गुरुवार की सुबह कलश शोभायात्रा यात्रा निकली गई।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि खिचड़ी भोज का महत्व सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा है।जो सभी वर्गों को एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य करता  है। खिचड़ी का पकवान पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बीमारी में राहत देता है।और ग्रहों की शांति व समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।यह आयोजन एकता और संतुलन का भी प्रतीक है। कलश शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाओं के साथ भारी संख्या में सनातन प्रेमी भक्त मौजूद रहे। शोभायात्रा में  डीजे की धुन पर बजने वाले भक्ति गीतों एवं धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा। खिचड़ी भोज में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments