Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी पर खत्री सभा ने किया 10 कुंतल फल का वितरण

रामनवमी पर खत्री सभा ने किया 10 कुंतल फल का वितरण

अयोध्या। राम नवमी पर्व पर खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद में शहर के चौक घण्टाघर पर एक कैम्प लगाकर 10 कुन्तल फल प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम नेत्रालय अयोध्या के डा0 संजीव थापर ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 संजीव थापर ने कहा कि सभी समाज के लोग मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम में अपनी आस्था रखते हैं तथा देश दुनिया में उन्होंने रामराज की स्थापना किया। वह हमारे आदर्श हैं। मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनन्दन सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा, कार्यक्रम के संयोजक सचिन सरीन, सभा के संरक्षक गिरीश मनचन्दा, संरक्षक राजीव साहनी, संरक्षक आलोक मनचन्दा ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर किया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि भगवान राम स्वामी विवेकानन्द के शब्दों में सत्य का अवतार, नैतिकता का आदर्श पुत्र, आदर्श पति और सबसे बढ़कर आदर्श राजा थे। मर्यादा पुरूषोत्तम राम सहनशील व धैर्यवान होना प्रभु श्रीराम का प्रमुख गुण था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता साहनी अध्यक्ष महिला खत्री सभा संचालन डीसी टंडन महामंत्री खत्री सभा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में खत्री सभा के संरक्षक गिरीश मनचंदा संरक्षक राजीव साहनी संरक्षक आलोक मनचंदा महामंत्री डीसी टंडन उपाध्यक्ष अरविंद अरोड़ा उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी सचिव निखिल टंडन सचिन सरीन कोषाध्यक्ष अनुराग खन्ना महिला महामंत्री सुचिता भल्ला महिला कोषाध्यक्ष दीपा मनचंदा कामिनी टंडन निशी पूरी किरण अरोड़ा श्वेता टंडन रागिनी सेठ अंशु महिंद्रा आलोक मनोचा जितेंद्र पुरी आशीष महिंद्रा संजय भल्ला विनोद खन्ना संगठन मंत्री संजय सरीन अनिल धवन रामकृष्ण महिंद्रा प्रदीप सरीन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष खत्री समाज की उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments