कावड़ यात्रा सामूहिक संकल्प एवं धार्मिक एकता का परिचायक -ओमकार गुप्ता
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कांवरियों की सुविधाओं के लिए नगर पंचायत स्तर पर भी कई व्यवस्थाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी विशाल पांडे,उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर देवेंद्र कुमार मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।बता दे कि श्रवण मास के पवित्र महीने में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांवरियों का दल भगवा वस्त्र धारण कर कावड़ में सरयू जी का पवित्र जल लाने के लिए अयोध्या जाता है।और नंगे पांव तीन-चार दिनों की कठिन साधना करते हुए पदयात्रा कर अपने अपने क्षेत्र में वापस लौटता है। और सरजू जी से कांवड़ में भरकर लाये गए पवित्र जल से नाग पंचमी के दिन अपने-अपने क्षेत्र में स्थित शिवालियों में जलाभिषेक कर इस विशेष पूजा आराधना का समापन करता है।शिव भक्तों के द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा से जहां पूरा क्षेत्र भगवा मय एवं बोल बम हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजमान रहता है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ तमाम समाजसेवी कैंप लगाकर उनके स्वागत के लिए तैयार रहते हैं।