Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस व सपा कार्यालय में मनाई गई कांशीराम की जयंती

कांग्रेस व सपा कार्यालय में मनाई गई कांशीराम की जयंती


अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन तथा सपा महानगर कार्यालय में कांशीराम की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि आज हम मान्यवर काशीराम जी की 91 जयंती मना रहे हैं। वे बहुजन नायक थे, तथा उन्होंने बामसेफ, डीएस4, एवं बसपा जैसे संगठनों की स्थापना कर इस देश के दबे कुचले वंचित वर्ग को, सत्ता-शासन की सीढ़ियां चढ़ाने का योगदान दिया। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आजीवन वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मान्यवर काशीराम सामाजिक परिवर्तनों के महानायक थे।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय दिनेश कुमार मिश्रा ,प्रवीण श्रीवास्तव कविंद्र साहनी,युवा जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, फ्लावर नकवी आदि उपस्थित रहे।

सपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व अन्य सपा नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा की कांशीराम ने समाज के दलित और पिछड़े वर्ग के लिए एक ऐसी जमीन तैयार की, जहां पर वे अपनी बात कह सकें और अपने हक के लिए लड़ सकें। आजीवन अविवाहित रहे कांशीराम ने पूरा जीवन पिछड़े वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए और उन्हें एक मजबूत और संगठित आवाज देने के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने कहा कि 1965 में कांशीराम ने डॉ. अम्बेडकर के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश रद्द करने के विरोध में संघर्ष किया।

मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा प्रवीण सिंह, प्रवक्ता राकेश यादव, रियाज अहमद दान बहादुर सिंह , अजय यादव, वीरेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विद्या भूषण पासी, जगत नारायण यादव, मिर्जा सनी , ऋतुराज यादव, ऋतुराज सिंह , कृष्ण निषाद, मिर्जा सनी, प्रदेश सचिव पिछड़ा ब्रिजेश सिंह, जिला सचिव गौरव पांडे,प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, पार्षद जगत नारायण यादव, औरंजेब खान, अनस खान, संस्कार सिंह, वासु सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments