Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेल परिसर में काकोरी कांड शताब्दी समारोह का हुआ समापन, शहीदों को...

जेल परिसर में काकोरी कांड शताब्दी समारोह का हुआ समापन, शहीदों को श्रद्धांजलि


अयोध्या। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां मेमोरियल मंडल कारागार परिसर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पुरस्कृत हुए। महापौर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण किया।

जिला प्रशासन द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा, प्रभात रैली, पुष्पांजलि, राष्ट्रधुन व सलामी, काकोरी से संबंधित प्रदर्शनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगायन और लोकनृत्य जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। लखनऊ से मुख्यमंत्री का संबोधन एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित हुआ।

अंत में महापौर, मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को काकोरी मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महापौर ने अपने संबोधन में शहीदों के साहस और बलिदान को नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments