Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामजन्मभूमि पर फैसला सुनाने वाले जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने किया राममंदिर का...

रामजन्मभूमि पर फैसला सुनाने वाले जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने किया राममंदिर का दर्शन

अयोध्या। जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने श्रीराम जन्मभूमि पर पंहुच कर निर्माण कार्य का अवलोकन और रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विहिप नेता राजेंद्र सिंह पकंज पुलिस अधिक्षक सुरक्षा पकंज पांडेय, पुजारी संतोष तिवारी, प्रेमचंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट ने 2010 में रामंदिर भूमि विवाद पर जो फैसला सुनाया था,उस तीन सदस्यीय बेंच में जस्टिस सुधीर अग्रवाल भी थे। जस्टिस सुधीर अग्रवाल का रामनगरी पंहुचने पर मंदिर माडल, अंगवस्त्र उढ़ाकर स्वागत किया गया।
उन्होने बताया कि इस दौरान श्री अग्रवाल काफी भाउक दिखे उन्होंने राम लला के अस्थायी मंदिर को नमन करने के साथ ही तीव्रता से निर्माण हो रहे नवीन मंदिर को भी देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments