Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर की तीमारदार ने पिटाई

मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर की तीमारदार ने पिटाई


◆ आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, शराब के नशे में था आरोपी


अयोध्या। मेडिकल कालेज में तीमारदार द्वारा जुनियर डाक्टर के साथ मारपीट तथा अन्य स्टॉफ के साथ अभद्रता की गई। मामला बुधवार/गुरूवार की मध्य रात्रि का है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। सुबह मेडिकल कालेज के कर्मचारियों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। मामले की जांच को लेकर प्रिसिंपल डा. ज्ञानेन्द्र कुमार में जांच समिति का गठन किया है।

प्रिसिंपल डा. ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार/गुरूवार की मध्य रात्रि को पूनम देवी पत्नी राम बहादुर यादव को उनके तीमारदार लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां लेबर रूम में अन्दर जाने को लेकर एक तीमारदार रविन्द्र यादव से कहा सुनी हो गई। जिसने एक जुनियर पुरूष डाक्टर के साथ मारपीट व अन्य मेडिकल स्टॉफ के साथ अभद्रता किया। मौके पर तैनात ईएमओ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने ने बताया कि मामले के जांच के लिए सीएमएस एके सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।

चौकी प्रभारी दर्शननगर आशीष चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि तीमारदार का भाई नशे में था। जिसके उपर अभ्रदता करने का आरोप लगा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल कालेज के तरफ प्रार्थनापत्र मिला है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments