Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई जुमें...

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई जुमें की नमाज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार जुमतुलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। नमाज के खुतबे के दौरान अमन व शांति एवं मुल्क में समृध्दि के लिए दुआएं मांगी। काजीपुरा स्थित आला हज़रत मस्जिद  में मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी ने जुमतुलविदा की नमाज के दौरान इसराइली क़ब्ज़े में मस्जिद अक्सा की आजादी के लिए दुआएं मांगीं।खुतबे के दौरान उन्होंने गरीबों की मदद कर ईद की खुशी में गरीबों को शामिल करने की अपील भी की।सराय चौक स्थित वक्फ मस्जिद रौज-ए-हजरत   कासिम में मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी ने जुमादुल विदा की नमाज अदा कराई।मदीना मस्जिद में कारी गयासुद्दीन व उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना नजीबुल्लाह की क़यादत में जुमतुलविदा की नमाज अदा की गई।इस दौरान एस डी एम पवन कुमार जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह व तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, कोतवाल संतोष कुमार सिंह दलबदल के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments