Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्रकार जनहित एवं कमजोर वर्गों का समाचार प्रमुखता से  करें प्रकाशित –शरीफ...

पत्रकार जनहित एवं कमजोर वर्गों का समाचार प्रमुखता से  करें प्रकाशित –शरीफ मसूदी


आलापुर अंबेडकर नगर। पत्रकार जनहित एवं कमजोर वर्गों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करें खबर की बदौलत ही पीड़ितों और गरीबों को न्याय मिल पाता है। उक्त बातें ग्रामीण पत्रकार एसोशियेसन मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तमाम प्रकार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक ग्रामीण पत्रकार ही पहुंचाते हैं इसके लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं । पत्रकार सभी बराबर होते हैं कोई छोटा बड़ा नहीं होता है आप अपनी लेखनी से अपनी तरफ दूसरों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं आप सभी लोग सही समाचार को प्रकाशित करें और गलत पत्रकारिता से बचें और कमजोर एवं जनहित की खबरों को विशेष रूप से प्रकाशित करें। मसूदी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन के गठन से लेकर आज तक एवं संगठन की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक उपस्थित पत्रकारों के समक्ष रखा।इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में सुनील कुमार सिंह को पुन: सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को न्यौरी बाजार में मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था जिसका शानदार संचालन जलालपुर अध्यक्ष नियाज़ तौहीद सिद्दीकी ने किया। वार्षिक बैठक में नए सदस्यों से फार्म जमा करवा कर उनको सदस्यता प्रदान किया गया और पुराने सदस्यों से वार्षिक शुल्क जमा करवा कर सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार गुप्ता, लालमणि गोंड, कृष्णचंद्र दूबे,मनोज गुप्ता,योगेंद्र यादव, अनिल यादव,सत्य प्रकाश मिश्रा, शिवकुमार शर्मा,राजकुमार मौर्य,बृजेश मौर्य, सिद्धार्थ श्रीवास्तव,पंकज कुमार,अकरम अली, संपादक विजय कुमार, राजेश तिवारी,संजय शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, बृजमोहन यादव, सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments