Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापत्रकार के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

पत्रकार के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत


सोहावल, अयोध्या। बड़ागांव निवासी पत्रकार लालजी तिवारी के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई संदीप तिवारी की 1 मार्च को शादी हुई थी। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 2 मार्च को गोंडा से बारात वापस लौटी थी।

बारात वापसी के उपरान्त महिला रिश्तेदारों को ई रिक्शा से हाईवे स्थित सत्तीचौरा पुलिस चौकी के पास छोड़ने जा रहा था। रौनाही के बरसेंडी मोड पर ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से निशांत तिवारी सहित चार महिलाएं घायल हो गई थी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। निशांत की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज अयोध्या रिफर किया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले रास्ते में ही निशांत का निधन हो गया।
निशांत के पिता राम जी तिवारी का दो वर्ष पहले ही बीमारी के चलते हो गया निधन था। सोमवार को दोपहर बड़ा गांव स्थित केदार रेस्टोरेंट के बगल गांव व क्षेत्र के हजारों लोगों के बीच मृतक की अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडे ,सुनील तिवारी शास्त्री, पूर्व प्रधान हरी करण सिंह, पूर्व प्रधान शिव बक्खस सिंह पिंटू, प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश त्रिपाठी बब्बू, भाजपा नेता कप्तान तिवारी, पूर्व प्रधान राजेंद्र गोस्वामी, सपा नेता दीदार अब्बास, पूर्व प्रधान आमिर जाफरी पूर्व प्रधान काली प्रसाद विश्वकर्मा, रमाकांत तिवारी अनिल विश्वकर्मा कुबेर दत्त मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार साथियों ने निशांत को दी अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments