Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबस यात्रा के दौरान युवती के बैग से दो लाख रुपये के...

बस यात्रा के दौरान युवती के बैग से दो लाख रुपये के जेवरात चोरी, पीड़िता ने बस के स्टाफ पर लगाया चोरी का आरोप


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। आजमगढ़ से नेवादा बाजार की ओर बस से यात्रा कर रही जैतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के बैग से लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। इस घटना को लेकर युवती की मां ने बस ड्राइवर व खलासी पर मिलीभगत से चोरी करने का आरोप लगाते हुए जैतपुर थाने में तहरीर दी है।

जैतपुर क्षेत्र के आशापार गांव निवासी शर्मिला तिवारी पत्नी बलराम तिवारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को उनकी पुत्री अंशिका ट्रॉली बैग में कपड़े व कीमती जेवरात रखकर नरौली, आजमगढ़ से नेवादा बाजार जाने वाली एक बस में सवार हुई थी। बस पर तैनात खलासी ने अंशिका का बैग लेकर डिग्गी में रख दिया था। बस नरौली स्टाफ पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही।

नेवादा बाजार पहुंचने के बाद जब अंशिका ने अपना बैग खोला, तो वह दंग रह गई। बैग की नीचे की थैली फटी हुई थी और उसमें रखा सारा जेवर गायब था। चोरी हुए जेवरों में सोने का हार, मांग टीका, कान झाला, नथिया, अंगूठी तथा चांदी की पायल शामिल है।

शर्मिला तिवारी का आरोप है कि चोरी की यह घटना बस ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी की मिलीभगत से अंजाम दी गई है। उन्होंने बताया कि बैग में खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरी के दौरान किसी चोर की उंगली कट गई थी।

पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जताई है और बस यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments