Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांच दिवसीय नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जयप्रकाश...

पांच दिवसीय नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जयप्रकाश ने

अयोध्या। कोलकाता में मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ। कोलकाता स्थित साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 43तक नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का शनिवार को समापन हुआ। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रतियोगिता में रेतिया मोहल्ला जनपद अयोध्या निवासी जयप्रकाश ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यहां पर उन्होंने 5 किलोमीटर रेस वाकिंग 24 मिनट 24 सेकंड में कर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने आयु वर्ग में प्राप्त करने के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया। साथ साथ 2023 एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट भी पक्का किया जो कि इसी साल भारत में आयोजित होनी है। प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी जयप्रकाश इसके पहले भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके है। बीते साल उन्होंने अपनी आयु वर्ग में विश्व एथलेटिक्स द्वारा आयोजित विश्व एथलेटिक्स मास्टर्स चैंपियनशिप मे देश के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश प्रदेश एवं राम नगरी अयोध्या का विश्व स्तर पर गौरव बढ़ाया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments