Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजश्ने इमामे अस्र अलैहिस्सलाम 15 शबान की महफिल लोरपुर में हुई आयोजित

जश्ने इमामे अस्र अलैहिस्सलाम 15 शबान की महफिल लोरपुर में हुई आयोजित


अंबेडकरनगर । नगर के लोरपुर ताजन में अंजुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड हुसैनाबाद के नेतृत्व में  15 शबान जश्ने इमामे अस्र अलैहिस्सलाम पारंपरिक ढंग से मस्जिदे हुसैनाबाद में आयोजित हुआ। महफिल का आगाज़ तिलावते कुराने पाक से शोज़ब जलालपुरी ने किया महफिल में मुख्य अतिथि के रुप में मौलाना सैयद मोहम्मद मेहंदी आजमी प्रोफेसर व सैय्यद अल्लन तथा कुंवर बासित अली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश व सैय्यद हादी अब्बास मछली गांव मौजूद रहे वही मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेहंदी आजमी आज़मी ने तकरीर को संबोधित किया पूरी रात चली महफिल में शहंशाह मिर्जापुरी शबाब जलालपुरी शबरोज कानपुरी शोजब जलालपुरी फरहान बनारसी सुहेल बस्तवी शम्स तबरेज झारखंड नायाब बलयावी किरतास करबलाई ज़ुहैर सुल्तानपुरी हसन जाफ़र उतरौला अली हमजा फ़ैजाबादी अज़ीज़ आज़मी असद नसीराबादी आकिब बरसानवी हसन अब्बास बाराबंकवी फ़रजान रिज़वी बस्तबी के अलावा दर्जनों शायरों ने मौला की आमद पर नज़राने अकीदत पेश की वही महफ़िल का संचालन जाहिद काजमी कानपुरी ने किया। महफिल में केक काटने के बाद मुल्क में अमन चैन शान्ति की दुआएं होने के बाद जश्न का समापन हुआ अंजुमन के सचिव इमरान रजा रिज़वी ने आए हुए तमाम मोमनीन व प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। महफिल में प्रमुख रूप से कैफी जासिम अब्बास असद रोज़ सोनू मिनहाल सफ्फू मोनू बाबर निज़ाम गुलाम रज़ा शजर नसीम शाहरुख अशफी एराफ सदफ कामरान काविश आसिफ टोनू सलमान एराज जज़ा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments