Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर व बीकापुर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे जलशक्ति मंत्री

मिल्कीपुर व बीकापुर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे जलशक्ति मंत्री


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में शनिवार को मिल्कीपुर तथा बीकापुर विधान सभा के बूथों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सम्बोधित करेंगे।
लोक सभा में होने वाले सम्मेलनों के संयोजक व भाजपा के जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया गया है। जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी, मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर विधान सभा का सम्मेलन कलुआ मउ डिग्री कालेज 11 बजे तथा बीकापुर विधान सभा का सम्मेलन होटल त्रिमूर्ति, कोटसराय में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। 28 अप्रैल को रूदौली विधान सभा का सम्मेलन आर्दश विद्यालय रौजागांव में दो बजे से , दरियाबाद का सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर रामसनेही घाट में 11 बजे से तथा 29 अप्रैल को अयोध्या विधान सभा का सम्मेलन परमहंस डिग्री कालेज विद्याकुण्ड अयोध्या में 2 बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलनों में शत प्रतिशत बूथ का प्रतिनिधित्व रहेगा। जिसके लिए शक्ति केन्द्र व मंडल स्तर पर बैठकें की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments