Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरओमकार गुप्ता को जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना कार्यकर्ताओं की...

ओमकार गुप्ता को जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी-कमलेश मिश्र

बसखारी अंबेडकर। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार डबल इंजन के रूप में कार्य कर रही है। नगर पंचायतो में तेजी से विकास हो इसके लिए नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भाजपा प्रत्याशी ओमकार गुप्ता को भाजपा कार्यकर्ता जिताने के लिए दिन रात एक कर दें।

उक्त बातें भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में शनिवार को नगर निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कही। भाजपा  जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी व  अमरनाथ सिंह के संचालन में संपन्न हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है।

नगर पंचायत में कमल खिलाकर भाजपा प्रत्याशी ओमकार गुप्ता को चुनाव जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार कार्यकर्ताओं को बनाना है। भाजपा सरकार लगातार विकास की गंगा बहा रही है। आवास, पेंशन, शौचालय, विद्युत, सड़क, किसान सम्माननिधि प्रत्येक क्षेत्र में सरकार नित नये योजनाएं लाकर विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सिर्फ योजनाओं व विकास के पर वोट मांगने व चुनाव लड़ने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास जीतने में कामयाब हुई है। भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय का चुनाव एक बूथ के कार्यकर्ता को लड़ा कर यह साबित कर दिया है कि कार्यकर्ताओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही सुनिश्चित है।

इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लगकर भाजपा प्रत्याशी ओमकार गुप्ता को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर देनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ मिथलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत में अपराधी व माफियाओं से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। योगी सरकार में माफिया या तो जेल के अंदर हैं या फिर वह अपने सही जगह पर पहुंचाए पहुंच रहे है। इसलिए भाजपा सरकार में माफियाओं, गुंडों और बदमाशों से अब डरने की आवश्यकता नहीं है। नगर पंचायत में पहली बार कमल खिलाकर भाजपा के इरादों को मजबूत बनाना है।

पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, राम प्रकाश यादव, , कपिल देव वर्मा , महेन्द्र जायसवाल , श्याम बाबू गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी ओमकार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान  पूर्व विधायक संजू देवी,रफत एजाज,रूद्र प्रसाद उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, विकास मोदनवाल, विनोद गुप्ता, रोशन समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत में भाजपा कार्यालय कैंप का उद्घाटन भी किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments