Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसिंचाई बंधु की बैठक आयोजित

सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित


अंबेडकर नगर। प्रत्येक माह को आयोजित सिंचाई बंधु की बैठक अध्यक्ष जिलापंचायत श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में जिलापंचायत सभागार में संपन्न हुई,बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व किसान बंधुओं ने प्रतिभाग किया,बैठक में किसानों से जुड़ी समस्यायों को सुना गया और पिछली मीटिंग में उठाई गई समस्यायों का निस्तारण समय से संबंधित अधिकारियों द्वारा किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों से जुड़ी समस्यायों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए ,जनपद के अंतर्गत आने वाली समस्त 130 नहरों  की सिल्ट सफाई कुल लंबाई 549.33 किमी0 की नहरों की सिल्ट सफाई कार्य संपन्न कराया गया,कराएं गए कार्य का भौतिक सत्यापन जिलास्तरी सत्यापन कमेटी से कराई जा रही है,नहर संचालन आगामी 22 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है जिससे किसानों के खेतों की सिंचाई हेतु समस्त नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments