Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यालय में मनाई गई लौह पुरूष की पुण्यतिथि

भाजपा कार्यालय में मनाई गई लौह पुरूष की पुण्यतिथि


अयोध्या। भाजपा महानगर कार्यालय सहादतगंज में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि मनाई गई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा महानगर उपाध्यक्ष राम प्रीत वर्मा द्वारा उनके चित्र पर मार्ल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता व अखण्डता के लिए शिल्पकार की भूमिका में उन्हें याद करते है। स्वतंत्रता के बाद रियासतों के बटे भारत को एक करके उसे आंतरिक रुप से उन्होनें मजबूत किया। अखंड भारत निर्माण में उनके योगदान कभी विस्मृत नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र का अध्ययन हमें अखण्डता व एकता का पाठ पढ़ाता है। हम उन्हे लौह पुरुष के रुप में याद करते है।

महानगर उपाध्यक्ष राम प्रीत वर्मा ने कहा कि आज के इस अवसर पर हम भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने का संकल्प लेते है। इस दौरान महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, काशीराम रावन, राकेश मणि त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, लक्ष्मण वर्मा, राजकुमार वर्मा, राम भजन वर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, पार्षद अनूप श्रीवास्तव, देवता पटेल, कपिल देव वर्मा, चंदन कसेरा, कार्यालय  मंत्री सुशील मिश्र बब्लू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments