Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएचसी रुदौली में ईरानी महिला का सुरक्षित प्रसव

सीएचसी रुदौली में ईरानी महिला का सुरक्षित प्रसव


सीजेरियन ऑपरेशन से जन्मी बच्ची, सीएमओ ने किया निरीक्षण


अयोध्या  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली ने मंगलवार को एक विशेष उपलब्धि दर्ज की। यहां ईरान से आई महिला का सीजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिज़वी की देखरेख में चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कर महिला को बच्ची की प्राप्ति कराई।

जानकारी के अनुसार, ईरान निवासी नबीला पत्नी कासन जनपद में अपने रिश्तेदारों के घर आई थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें सीएचसी रुदौली में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर सुरक्षित प्रसव कराया। बताया जा रहा है कि किसी विदेशी महिला का इस अस्पताल में सिजेरियन प्रसव पहली बार हुआ है।

विदेशी महिला का प्रसव होने की खबर पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील कुमार बानियान स्वयं मंगलवार की शाम सीएचसी पहुंचे। उन्होंने नवजात व प्रसूता का हाल जाना और अस्पताल की आकस्मिक सेवाओं, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर व वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम मो. हम्माद और मनोज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments