Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी रचनाओं के माध्यम से अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि देगें अटल जी...

अपनी रचनाओं के माध्यम से अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि देगें अटल जी को श्रद्धांजलि


◆ जीआईसी के मैदान में 25 दिसम्बर को आयोजित होगा कवि सम्मेलन


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं नाम होगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जीआईसी के मैदान में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में हजारों लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की प्रज्जवलित रश्मि के माध्यम से दी जायेगी। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थे। उनकी रचनाएं युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत्र है। जिसका अध्ययन व्यक्ति के भीतर शौर्य व पराक्रम का संचार कर देता है।

उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में डा सरिता शर्मा दिल्ली, कविता तिवारी लखनऊ, प्रियांशू गजेन्द्र बाराबंकी, रमेश विश्वहार छत्तीसगढ़, प्रवीण पाण्डेय फिरोजाबाद, विकास बौखल बाराबंकी, जमुना उपाध्याय अयोध्या, डा. भुवन मोहिनी इंदौर, शशिकांत यादव देवास म.प्र., जानी बैरागी, गणेश विद्यार्थी आगरा तथा अशोक टाटम्बरी अयोध्या जैसे कवियों की मौजूदगी रहेगी। 25 दिसम्बर की शाम 6 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए जर्मन हैंगर से बने विशेष पण्डाल तैयार किया जाएगा। जिसमें जगह-जगह पर ठंड से बचाव के लिए हीटर तथा अलाव की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी। थ्रीडी साउन्ड सिस्टम कवियों की रचनाओं को और मधुर बना देगा। जिले के प्रबुद्ध जनो को कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जिसके लिए सूची तैयार की जा रही है। अयोध्या के संत व जिले के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा होगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments