Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एनटीपीसी टांडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


अंबेडकर नगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा द्वारा कॉलोनी के सरस्वती भवन में महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल एवं महिला कर्मचारियों के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सशक्त एवं सफल महिलाओं के जीवन पर भी चर्चा की गयी साथ ही काव्य पाठ एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ गीतिका द्वारा वीमेन एंपॉवरमेंट पर एक सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका को बढ़ाना एवं अपने लक्ष्यों को तय करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा  संघमित्रा परिदा एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्याएं उपस्थित रहीं। इसके साथ ही महिला कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रीमती परिदा ने कहा कि हम सभी महिलाओं की उन सफलताओं को सम्मानित करते हैं जो उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हासिल की हैं। आज एनटीपीसी टांडा महिलाओं के विकास में निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि वे समान अधिकारों का लाभ उठा सकें और आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर उन्होंने बालिका सशक्तिकरण मिशन में एनटीपीसी टांडा एवं गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संयोजन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) ऐमन नासिर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments